बलिया, अप्रैल 12 -- बलिया, संवाददाता। जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाऊस में लगे छह डीप फ्रीजर पिछले आठ महीने से खराब पड़े हैं। ऐसे में शवों को जमीन पर रखना मजबूरी बन चुकी है। शवों की दुर्गंध मिटाने के लिए कर्मचारी फार्मेलीन कैमिकल की जुगाड़ लगा रहे है। यही नहीं, आधुनिक पोस्टमार्टम हाऊस में सफाई के लिए फिनाइल, हाथ धोने के लिए साबुन और ग्लब्स का वैकल्पिक इंतजाम भी कर्मचारी अपने स्तर से ही कर रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ दुर्गंध से अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ही आसपास के रिहायशी इलाकों में भी दिक्कत बढ़ सकती है। शवों का अन्त्य परीक्षण (पोस्टमार्टम) करने के लिए वर्ष 2016 में करीब 39 लाख की लागत से जिला अस्पताल में आधुनिक पोस्टमार्टम हाऊस की तीन मंजिला इमारत बनाई गई। बिल्डिंग के उद्घाटन के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के आलाधिक...