उन्नाव, अप्रैल 11 -- बांगरमऊ। नगर में पोस्टमार्टम हाउस स्थापना की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। अधिवक्ता फारूक अहमद की दायर याचिका पर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अब इस मुद्दे ने प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल पैदा कर दी है। एडवोकेट अहमद ने अदालत का हवाला देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर बांगरमऊ में शीघ्र पोस्टमार्टम हाउस निर्माण की मांग की। उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के अधिवक्ता फारूक अहमद ने बांगरमऊ में पोस्टमार्टम हाउस बनवाए जाने के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री सहित तमाम उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा था। कोई कार्रवाई न होने की स्थिति में उन्होंने जनहित याचिका दायर की, जिसे निर्णीत करते हुए उच्च न्यायालय ने निर्देश पारित किया कि संबंधित सक्षम अधिकारी के समक्ष तहसील बांगरमऊ में पोस्टमार्टम हाउस स्थापित करने के लिए याचना करें...