बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानांतर्गत चौगड़वा में एक विवाहिता की जलाकर हत्या की घटना में पुलिसिया लापरवाही व आरोपितों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज परिजनों ने सोमवार को रामजानकी मार्ग के विशेषरगंज चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लखनऊ में पोस्टमार्टम के दौरान आरोपी पति भाग निकला था। इसके बाद रविवार की रात मृतका का शव उसके मायके इसी थानाक्षेत्र के कोहल तिवारी लाया गया था।सोमवार को वाहन में शव रखकर परिजन छावनी जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही छावनी, हर्रैया, दुबौलिया, गौर और पैकोलिया थानों के प्रभारी संग पुलिस फोर्स ने इन लोगों को विशेषरगंज में रोक कर दाह संस्कार के लिए शव ले जाने को कहा। लेकिन हत्या की घटना से नाराज लोगों ने रामजानकी मार्ग पर ही जाम लगा दिया। ग्रामीणों में इस बात का आक्रोश दिखा कि पति की पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.