बरेली, जून 28 -- पोस्टमार्टम हाउस में शनिवार को डीएम ने आरओ वॉटर प्लांट का उद्घाटन किया। अब वहां पहुंचने वाले मृतकों के परिजनों और आम लोगों को स्वच्छ और शीतल जल की सुविधा मिलेगी। डीएम ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले लोगों को अक्सर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। भीषण गर्मी में उन्हें साफ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ वाटर प्लांट स्थापित कराया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरओ वाटर प्लांट का नियमित संचालन और समय-समय पर रखरखाव कराया जाए। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम हाउस में लगा आरो वॉटर प्लांट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...