पोस्टमार्टम हाउस में रखे महिला के जेवर चोरी
लखीमपुरखीरी, मई 29 -- पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव के जेवर चोरी हो गए। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। महिला की मौत सड़क हादसे में हुई थी। परिजनों का कहना है कि महिला ने जेवर पहन रखे थे। अब उसके शरीर पर उसके जेवर नहीं है। कमला देवी पत्नी कृष्णा की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। गुरुवार शाम करीब चार बजे मृतका के दामाद लवकुश मौर्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनका आरोप है कि शव पर मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, पायल समेत अन्य कीमती जेवर मौजूद थे, जिन्हें परिवार के लोगों ने स्वयं देखा था। परिजनों का कहना है कि जब कुछ देर बाद शव को डीप फ्रीजर से बाहर निकाला गया तो महिला के शरीर से सभी जेवर गायब थे। जेवर न मिलने पर परिजन भड़क उठे और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.