शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले लोगों की सुविधा को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने व्यवस्थाओं को 15 दिन में दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि छाया, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था हर हाल में तय समय सीमा के भीतर पूरी कराई जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि परिसर में पर्याप्त कुर्सियां लगाई जाएं और लोगों के बैठने के लिए शेड का निर्माण कराया जाए, ताकि धूप और गर्मी में खड़े रहने की समस्या खत्म हो सके। साथ ही पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने और पेयजल स्थल पर स्पष्ट सूचना अंकित कराने को कहा। उन्होंने परिसर में टाइल्स लगवाने, साफ-सफाई दुरुस्त रखने और समग्र व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। कहा कि यहां आने वाले लोग पहले से ही कठिन परिस्थितियों में होते हैं, ऐसे में मूलभूत सुविधा...