अलीगढ़, जुलाई 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। डीएम ने अवैध वसूली पर जीरो टॉलरेंस व पोस्टमार्टम व्यवस्था को पारदर्शी व संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए हैं। हिन्दुस्तान ने पिछले दिनों समाजसेवा राज सक्सेना की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराए जाने के एवज में सुविधा शुल्क वसूले जाने का मुद्दा उठाया था। समाचार का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा शोकाकुल परिवारों को सम्मानजनक, त्वरित, पारदर्शी एवं निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराना है। किसी भी स्तर पर अवैध वसूली, अनधिकृत हस्तक्षेप अथवा पीड़ित परिवारों के शोषण के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: आधार के नाम पर अवैध वसूली तो हो...