भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। पोस्टमार्टम हाउस कर्मी मानिकलाल मलिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इशाकचक थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी में रहने वाले मानिकलाल के बेटे शंभू ने बताया कि तीन मार्च को पोस्टमार्टम हाउस में दिन भर ड्यूटी करने के बाद शाम लगभग पांच बजे वे घर लौटे थे। साढ़े सात बजे उनके सीने में दर्ज और बेचैनी हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मानिकलाल के बेटे ने बताया कि उनके पिता 2020 में सेवानिवृत्त हो गए थे। उसके बाद उन्हें पांच साल का एक्सटेंशन दिया गया था। एक्सटेंशन की अवधि भी पूर्ण हो गई तो उनके अनुभव और जानकारी को देखते हुए उन्हें दैनिक भत्ता पर फिर से काम पर रखा गया था। मानिकलाल के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.