इटावा औरैया, जून 11 -- सैफई। मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टर आशुतोष सिंघल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझ सकी है। डॉक्टरों के पैनल को पोस्टमार्टम के दौरान मौत का स्पष्ट कारण नहीं मिला, जिसके चलते विसरा सुरक्षित कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। अब पूरे मामले में पुलिस विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के निष्कर्षों का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को मिलने की संभावना है। मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2020 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टर आशुतोष सिंघल पुत्र डॉ. रविंद्र प्रकाश सिंह निवासी अशोक कॉलोनी, मेरठ रोड, हापुड़ की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- ट्यूबवेल पर नहाने गए एमबीबीएस डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत उनकी इंटर्नशिप दो जून को पूरी हो चुकी ...