बस्ती, सितम्बर 8 -- बस्ती। पोस्टमार्टम व मेडिको लीगल की रिपोर्टिंग को लेकर हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। सोमवार को एडी हेल्थ बस्ती मंडल डॉ. नीरज पांडेय की मौजूदगी में मंडल के तीनों जिलों के 15 मॉस्टर ट्रेनरों की फोरेंसिक मेडिसिन कार्यशाला/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह मॉस्टर ट्रेन अपने जिलों में जाकर अन्य चिकित्सकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजीव निगम के अलावा सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के सीएमओ भी मौजूद रहे। लखनऊ से आए प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण प्रदान किया। एडी हेल्थ ने बताया कि आम तौर से पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण चिकित्सक अपनी रिपोर्ट में मौत का कारण निश्चित नहीं लिखकर रिपोर्ट प्रेषित कर देते हैं। इंजरी की भी रिपोर...