मेरठ, अप्रैल 13 -- UP News: यूपी के मेरठ में छह महीने तक घर में ही युवती का शव पड़े रहने का मामला पुलिस और डॉक्टरों के लिए कठिन चुनौती बना हुआ है। युवती के शरीर के करीब 80 प्रतिशत अंग नष्ट हो चुके थे। इस कारण पोस्टमार्टम के लिए कुछ नहीं बचा और मृत्यु का समय और कारण पता ही नहीं चल सका। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में भी इस बात का उल्लेख किया है और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी है। ऐसे में पूरा मामला युवती के पिता उदय भानु से पूछताछ और उसके मोबाइल पर पुलिस छानबीन आकर टिक गई है। सदर बाजार के तेली मोहल्ला में रहने वाली प्रियंका की घर के अंदर ही दर्दनाक मौत हो गई। इससे भी दयनीय स्थिति ये रही कि पिता उदय भानु ने अंतिम संस्कार नहीं किया और लाश के साथ ही मकान में कई माह रहे। लाश की दुर्गंध छिपाने के लिए परफ्यूम छिड़कते रहे। उदय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.