पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मौत के रहस्य से उठाएगी पर्दा
कौशाम्बी, मई 25 -- खरौना के फूलचंद्र नगरहा व उनकी पत्नी पूजा देवी की मौत कैसे हुई। इस पर अभी भी रहस्य बरकरार है। दोनों शव फूल चुके थे। नसें फट चुकी थीं। मौका-मुआयना करने के दौरान फिलहाल पुलिस को मौत की असल वजह पता नहीं चल सकी है। अब पीएम रिपोर्ट का ही पुलिस को इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अने के बाद ही घटना की असली सच्चाई सामने आएगी। फूलचंद्र नगरहा लावल्द थे। बेटा-बेटी न होने के कारण वह तनाव में भी रहते थे। किसी तरह पत्नी पूजा देवी के साथ गुजर-बसर कर रहे थे। रोजी-रोटी के लिए किराना की दुकान चलाते थे। दो दिन से फूलचंद्र व उनकी पत्नी को लोगों ने देखा नहीं था। सोमवार की सुबह से ही उनके घर से तेज दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों को शक हुआ। कुत्ते भी आवाजाही कर रहे थे, इससे लोगों का शक और गहरा हो गया। सूचना पर पुलिस ने जांच की तो दोनों के शव मिले।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.