पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं नेपाल पुलिस, अब होगी विसरा जांच
अररिया, जून 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल के बिराटनगर-10 स्थित एक होटल में भारतीय युवक प्रिंस कुमार यादव की संदिग्ध मौत के मामले की जांच और तेज कर दी गई है। नेपाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। ऐसे में मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच कराई जा रही है तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की अतिरिक्त राय भी ली जा रही है। मोरंग पुलिस के अनुसार शनिवार रात होटल में तबीयत बिगड़ने के बाद भारतीय युवक प्रिंस कुमार यादव को मृत घोषित किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की गहन जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- प्रिंस यादव की हत्या की अभी पुष्टि नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नेपाल पुलिस कन्फ्यूज, अब विसरा जांच होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को प्राप्त हुई, लेकिन उसमें हत्या अथवा अन्य किसी आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.