पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का राज खुलेगा
गाज़ियाबाद, जून 29 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में कार में मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने थाने पर अब तक तहरीर नहीं दी है। वहीं, युवक के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिल सकी है। मंगलवार को रिपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। निस्तौली गांव में रहने वाले 30 वर्षीय अखिलेश पुरोहित का शव रविवार को उनकी ही कार में मिला था। अखिलेश अपनी पत्नी को लाने के लिए शनिवार को देहरादून के लिए रवाना हुए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सहायक पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.