पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ठिठक गई पुलिस की जांच
फतेहपुर, मई 27 -- फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना के रामनगर किसोई गांव में सोमवार सुबह मिले बुजुर्ग के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच ठिठक गई है। सूत्रों का दावा है कि रिपोर्ट में किसी भी तरह के एसिड या ज्वलनशील पदार्थ के शव पर होने की पुष्टि नहीं है। हालांकि जंगली जानवरों द्वारा शव को नोंचे जाने की पुष्टि हुई है। जानवरों द्वारा काटे जाने के निशान, सलाइवा आदि शव पर मिले हैं। शव दो से तीन दिन पुराना भी बताया गया है। किसोई गांव की महिला प्रधान पुष्पा देवी पत्नी अजीत सिंह यादव की सास 82 वर्षीय फूलमती देवी का शव सोमवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर घूरे लाल के खेत में पड़ा मिला था। शव देखकर पुलिस को ऐसा लगा था कि ज्वलनशील पदार्थ या किसी केमिकल से शव के ऊपरी हिस्से को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। शव करीब 10 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.