पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि, चर्चाओं पर लगा विराम
औरैया, जून 15 -- कोतवाली क्षेत्र के बिलावा गांव में ट्रक की केबिन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हेल्पर के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। रिपोर्ट में 55 वर्षीय हेल्पर विनोद की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया है। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात जनपद के रूरा थाना क्षेत्र के तारगांव निवासी विनोद ट्रक पर हेल्पर के रूप में कार्य करता था। वह बीते गुरुवार को ट्रक चालक अंकुर के साथ बिलावा गांव आया था। रात के समय उसकी तबीयत बिगड़ गई और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर उसे एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रक की केबिन में आराम करने के लिए छोड़ दिया गया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक विनोद के बाहर न आने पर चालक को संदेह हुआ। उसने केबिन में जाकर देखा तो विनोद अचेत अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.