रुद्रपुर, जनवरी 23 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर की 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एएसआई पुष्कर सिंह चौधरी की तबीयत बिगड़ने से मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक, 49 वर्षीय पुष्कर सिंह चौधरी मूल निवासी ग्राम बिसराड़ी चम्पावत 31वीं वाहिनी पीएसी में एएसआई के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह परिजनों के साथ कौशल्या एनक्लेव में रहते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुष्कर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...