इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- इकदिल। थाना क्षेत्र के नगला सौलंकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। रिपोर्ट में महिला की मौत बीमारी के कारण होना पाया गया है, जिससे हत्या की आशंका गलत साबित हुई। हीरा सिंह यादव की 40 वर्षीय पत्नी किरन यादव लंबे समय से किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रही थी। हाल ही में मेडिकल कॉलेज में उनका ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को पहले डायल 112 पर हत्या की सूचना मिलने से पुलिस सक्रिय हो गई और अंतिम संस्कार से पहले ही शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद किसी प्रकार की आपराधिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत का कारण बीमारी बताया गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.