हापुड़, मार्च 21 -- मेरठ रोड स्थित श्री शांति स्वरुप कृषि इंटर कॉलेज की कृषि प्रयोगशाला में शक्रवार की दोपहर को संदिग्ध हालत में प्रवक्ता का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रवक्ता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रवक्ता का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव उत्तरी खटायन निवासी रविंद्र चौधरी का शव शुक्रवार की दोपहर श्रीशांति स्वरुप कृषि इंटर कॉलेज में कृषि प्रयोगशाला में पड़ा मिला था। एसएसवी इंटर कॉलेज में कॉपी मूल्याकंन की ड्यूटी पर न पहुंचने पर कॉलेज में कार्यरत बाबू ने प्रयोगशाला में देखने गए थे। आवाज देने के बाद दरवाजा न खुलने पर बाबू प्रबल ने सीढी से खिड़की में झांककर देखा तो प्रवक्ता ...