एटा, फरवरी 15 -- एटा, हिन्दुस्तान संवाद। आगरा से रिपोर्ट आने के बाद ही स्टांप वेंडर के मौत का सही कारण चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया है। आगरा से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही हैं। दो चिकित्सीय पैनल डा. प्रवीन कुमार, डा. सर्वोदय कुमार की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम हुआ। पैनल के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। हत्या के आरोप लगने के बाद जैथरा पुलिस ने पैनल में पोस्टमार्टम कराने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा था। इससे मौत का सही कारण पता चल सके। इसके बाद दो चिकित्सीय पैनल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया है। मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा आ...