संभल, मई 28 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर के जंगल में मंगलवार को मिले तीन दिन से गायब राजमिस्त्री के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दफन कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजमिस्त्री की मौत का राज नहीं खोल पाई। अब बिसरा सुरक्षित रखा गया है। गांव सलारपुर निवासी फुरकान (35) शनिवार शाम को एक युवक के साथ घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं लगा। मंगलवार दोपहर फुरकान का शव खेत में मिला था। उसके बाल जले हुए थे और नग्न शव पड़ा था। बुधवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव दफन किया। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ठिठक गई पुलिस की जांच वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो पाया। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि बिसरा सुरक्षित रखा गया है। उसकी जांच के बाद ही म...