पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दूधिए की मौत का कारण हैंगिंग
बरेली, मई 28 -- बहेड़ी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दूधिए की मौत का कारण हैंगिंग है। उसका शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला था। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं आया है। आत्महत्या की वजह कलह को बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के उनई खालसा निवासी 35 वर्षीय महेश पुत्र राम किशोर दूध बेचकर परिवार का गुजर बसर करता था। वह घर से तड़के सुबह बाइक से दूसरे गांव दूध लेने निकला था। काफी देर तक नहीं पहुंचा तो महेश के परिवार ने तलाश शुरू की। सुबह खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा की लिप्टिस के पेड़ पर एक व्यक्ति रस्सी के सहारे लटका हुआ है। उसकी पहचान महेश के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक महेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसकी रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। शरीर और किसी तरह का चोट का निशान भी नहीं मिला है। पुलिस के सामने पारिवारिक कलह का मामला सामने आया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.