पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से हुई थी युवक की मौत
उन्नाव, जुलाई 18 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के दारापुर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय सूरज पुत्र झिमरी 8 महीने से सफीपुर कोतवाली के जमालुद्दीनपुर गांव निवासी मामा छोटेलाल के घर में रह रहा था। मामा ने बताया कि जीजा झिमरी की मौत के बाद मेरी बहन ने गांव के ही दूसरे युवक से शादी कर ली थी। इसीलिए सूरज और उसकी बहन रिंकी का पालन-पोषण उसी ने किया। रिंकी की शादी भी करवा दी थी। मामा के मुताबिक सूरज गलत सोहबत में पड़कर नशे का लती हो गया था। उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सुनता नहीं था। इधर-उधर घूमता रहता था। शुक्रवार को वह नशे की हालत में ही गांव के बाहर तालाब में नहाने चला गया और डूब गया। थाना प्रभारी संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.