अमरोहा, जुलाई 9 -- मंडी धनौरा। रामगंगा पोषक नहर में कूदकर जान गंवाने वाली विवाहिता सोनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, मायके पक्ष की ओर से लगाए गए दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोपों के संबंध में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गौरतलब है कि सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर लहदवर निवासी लाखन अपनी पत्नी सोनी के साथ बाइक से शहर आ रहा था। मोहद्दीनपुर स्थित रामगंगा पोषक नहर पुल पर पहुंचने पर सोनी नहर में गिर गई थी। उसे बचाने के प्रयास में लाखन भी नहर में कूद गया था। राहगीरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया था, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या सहित संबंधित धाराओं मे...