पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
अंबेडकर नगर, मई 24 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला उलझता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर दिया है। अब पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। रामगढ़ गांव निवासी दिव्यांशु मौर्य (16) पुत्र विनोद कुमार मौर्य कक्षा 11 का छात्र था। बीते गुरुवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान दिव्यांशु ने बताया था कि गुरुवार शाम करीब चार बजे उसके दोस्त अंकित श्रीवास्तव ने फोन कर उसे बुलाया था और चना खिलाया था। घर लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। छात्र ने यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.