संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के हाड़ापार गांव की रहने वाली शारदा देवी की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से होना आया है। पीएम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। वैसे अभी तक हत्या का मोटिव स्पष्ट नहीं है। सीओ की अगुवाई में गठित चार टीमें जांच में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक किसी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से सांस अवरुद्ध होने की वजह से मौत होना आया है। घटना से जुड़े हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम लगाई है। सीओ की निगरानी में कुल चार टीमें काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.