बस्ती, जून 27 -- बस्ती। शहर कोतवाली के बैरिहवा मोहल्ले के शिवकुमार मर्डर केस की गुत्थी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझा दिया है। पीएम रिपोर्ट में मृतक शिवकुमार के शरीर पर खरोंच के सात निशान मिले हैं। जबकि शरीर पर कोई भी ऐसा वार नहीं किया गया है, जो उसकी मौत का कारण बना हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- कुंवर सेन मौत मामला में पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि नहींजांच की स्थिति दूसरी तरफ इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने मृतक शिवकुमार की तहरीर पर बैरिहवां निवासी रोहन श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या का मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर पूर...