चंदौली, मई 5 -- सकलडीहा। बीते दिनों तेन्दुईपुर गांव के 19 वर्षीय विशाल राजभर अपने एक मित्र के साथ पीडीडीयू नगर जा रहा था। कुचमन स्टेशन के रेलवे क्रासिंग के समीप एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना के चार दिन बाद भी परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी नही होने पर रोष था। मंगलवार कोतवाली पहुंचकर पीएम रिपोर्ट और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग किया। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि घटना स्थल अलीनगर थाने की है। ग्रामीणों की शिकायत पर पीएम कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...