पोस्टमार्टम रिपोर्ट : सांस नली सिकुड़ने से धर्मराज की मौत की आशंका
नवादा, मई 25 -- नवादा के आईआईटी के छात्र धर्मराज कुमार उर्फ बिशु की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत पर से पर्दा तकरीबन हटा दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक धर्मराज की मौत लैरिंगल स्पाज्म के कारण उत्पन्न श्वासारोध से हुई। इस केस में व्यक्ति की श्वास नली अचानक सिकुड़ जाती है। जिसे लैरिंगो स्पाज्म कहते हैं। इस वजह से फेफड़ों में बहुत कम या बिल्कुल पानी नहीं जाता। परंतु सांस रूक जाती है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी (एसफैक्सिया) हो जाती है। इसे ड्राई ड्रॉउनिंग का केस कहते हैं। इससे पूर्व डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चॉकिंग (गला फंस जाना) के कारण ऑक्सीजन की कमी (एसफैक्सिया) से मौत बताया गया था। जिसे लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। इस मामले में एसपी अभिनव धीमान की पहल पर डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.