पोस्टमार्टम रिपोर्ट : किसी का सिर फटा तो किसी का फेफड़ा
बागपत, सितम्बर 9 -- बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत के बाद चिकित्सकीय जांच में दुर्घटना की भयावहता सामने आई है। चिकित्सकों के मुताबिक, अधिकांश मृतकों को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। पिकअप पलटने के बाद उसके नीचे दबने के कारण श्रद्धालुओं को गंभीर हेड और चेस्ट इंजरी हुई, जो जानलेवा साबित हुई। हादसे के दौरान पीछे से आए कैंटर की टक्कर लगने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। वाहन में सवार श्रद्धालुओं को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अचानक पिकअप के पलटने से कई लोग एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे, जबकि कुछ वाहन के नीचे दब गए। रात के समय हुए हादसे में मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद राहत और बचाव में जुटे लोगों को पिकअप के नीचे दबे श्रद्धालुओं को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और राहग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.