अमरोहा, मई 6 -- अमरोहा। ई-रिक्शा चालक ने आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। गमजदा परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी महावीर यादव के बेटे मनोज कुमार यादव का शव सोमवार सुबह गांव के ही पास एक खेत में पेड़ पर लटका मिला था। मनोज ई-रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाता था। 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन दो साल बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई थी। परिवार में एक दस वर्ष का बेटा प्रशांत है जो पानीपत की एक फैक्ट्री में नौकरी करने वाले अपने दादा महावीर यादव के साथ रहता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.