पोस्टमार्टम में हुई मृतक को एक गोली लगने की पुष्टि
साहिबगंज, मई 9 -- साहिबगंज/बरहेट(फॉलोअप)। बरहेट थाना क्षेत्र छोटा उदाली गांव के सीताराम हेब्रम उर्फ जलका हेब्रम (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच कर दिया है। कथित आरोपी जेठा हेम्ब्रम को थाना लाकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। उधर,मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में हुआ। पोस्टमार्टम डॉ. केशव कृष्णा ने किया। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान शव का एक्स-रे भी किया गया है। एक्सरे में मृतक को एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। गोली मृतक के सिर के बाएं तरफ से भेद कर दाएं तरफ से निकल गई है। इधर, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। यह भी पढ़ें- नवादा के किसान की वजीरगंज में गोली मारकर हत्या थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद का प्रतीत हो रहा है। मामले की गहराई से छान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.