रामपुर, जून 9 -- स्वार/मसवासी। क्षेत्र के ग्राम धनोरी में हुई प्रियांशु की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। चौकी क्षेत्र के गांव ज्वालापुर निवासी शिवम मौर्य ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि ज्वालापुर मसवासी निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र नरेश पिछले कुछ दिनों से अपनी बुआ चंद्रकला के घर ग्राम धनोरी में रह रहा था। रविवार रात वह खाना खाने के बाद सो गया था, लेकिन सोमवार सुबह चारपाई से लापता मिला। परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव गांव के जंगल क्षेत्र में एक खेत के किनारे पड़ा मिला था।घटना यह भी पढ़ें- बुआ के घर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला ...