पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पूरनपुर। दो दिन पहले खंडहर में मिले युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से भी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौनेर के रहने वाले गुरबाज सिंह पुत्र जसवंत सिंह का शव रविवार को माधोटांडा रोड के पास एक खंडहर से बरामद हुआ था। गुरबाज 22 अप्रैल को घर से निकले थे। उसके बाद घर नहीं लौट। परिजनों ने रविवार को थाना माधोटांडा में गुरबाज के गायब होने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। खंडहर में मिले गुरबाज के शव को पूरनपुर पुलिस न कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि परिजनों की ओर ओर से पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई। सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद आई रिपोर्ट में गुरबाज की मौत का कारण स्पष...