पोस्टमार्टम में खुलासा, पिटाई के बाद महिला ने दी जान
कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर, संवाददाता। गुजैनी में पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की थी। इस बात की पुष्टि रविवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद हुई। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दामाद बेटी पर मायके की सम्पत्ति में हिस्सा लेने का दबाव बना रहा था। जिसका विरोध करने पर दामाद बेटी की हत्या कर बच्चों को लेकर फरार हो गया। बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी निवासी दिनेश बिहारी तिवारी ने 2015 में अपनी बेटी 35 वर्षीय रुचि की शादी गुजैनी में रहने वाले अरुण तिवारी से की थी। बेटी के दो बच्चे रूही और वरुण हैं। पिता ने बताया कि दामाद शराब का लती था। वह अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था। मगर वह बच्चों के कारण चुपचाप सहन करती थी। आरोप है कि बीते कुछ महीने से दामाद बेटी पर मायके की सम्पत्ति में हिस्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.