प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में अब पोस्टमार्टम प्रक्रिया में छेनी-हथौड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच ऑक्सीलेटिंग इलेक्ट्रिक बोन शॉ मशीनें मंगाई गई हैं। इससे मस्तिष्क को बिना नुकसान पहुंचाए सटीक पोस्टमार्टम किया जा सकेगा और संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा। सिर की चोटों की बेहतर तरीके से जांच हो सकेगी। इससे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...