पोस्टमार्टम बाद शव घर पहुंचा तो मची चीख पुकार
उन्नाव, जुलाई 23 -- बिछिया। बाइक से बिछिया कस्बा से घर जा रहे सकरन ग्राम प्रधान 27 वर्षीय धर्मेन्द्र राजपूत पुत्र दिनेश मंगलवार देर शाम उन्नाव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर की चपेट में आने से बाइक समेत करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। जख्मी प्रधान को परिजन इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर पूर्व विधायक उदयराज यादव, पूर्व प्रमुख असोहा बीतेंद्र यादव, सतीश त्रिपाठी, बीतेंद्र यादव ने घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि पिता दिनेश की तहरीर पर अज्ञात डम्पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.