उन्नाव, मई 1 -- हिलौली, संवाददाता। बिहार बक्सर मार्ग पर बुधवार सुबह हुए हादसे में पांच महिला व चालक के शव पोस्टमार्टम के बाद मौरावां थाना क्षेत्र के पठई गांव पहुंचने पर रात भर चीत्कार मची रही। दो विवाहित बेटियों के शव उनके परिजन ससुराल लेकर चले गए। जबकि चार शव का गुरुवार को बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। राजनीतिक लोगों ने गांव पहुंच कर परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

हादसे का विवरण मौरावां थाना क्षेत्र के पठई गांव के रहने वाले सूरज सिंह अपने बेटे शुभ का मुंडन कराने बुधवार सुबह पड़ोसी रामधनी की बोलेरो लेकर बक्सर गंगा तट गए थे। उनके साथ पत्नी मानसी, मां गीता सिंह, बहन सुनीता सिंह व उनकी बेटी गौरी, चाची बिटान सिंह, चचेरी बहन ज्योती सिंह व उनका बेटा आनंद व पड़ोस की अर्चना बाजपेई सहित 11 लोग वाहन में सवार थे। सभ...