उन्नाव, जुलाई 1 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार अलसुबह हुए हादसे में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दो युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। बुधवार को अलग-अलग समय पर परिजनों ने दोनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बतातें चलें कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा गंजमुरादाबाद के अंसार मैदान मोहल्ला के रहने वाले 24 वर्षीय खुर्शीद पुत्र इरसाद व मुबारक 27 पुत्र सादिक की मथुरा क्षेत्र में मंगलवार अलसुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ट्रेलर से टकराने की घटना में दोनों की मौत हो गई थी। घटना की खबर से परिजन मौके पर गए हुए थे। मंगलवार को ही पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव देर शाम घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह खुर्शीद व मुबारक दोनों के शवों ...