मुजफ्फर नगर, जून 29 -- मुजफ्फरनगर पोस्टमार्टम न कराने का विरोध करते हुए परिजनों ने थाना सिचिल लाइन क्षेत्र की कच्ची सड़क चौकी पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर बुझाकर सड़क से उठाया। उसके बाद मोर्चरी से शव को वापस मंगाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर वापस लौट गए।शनिवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सहारनपुर बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। डायल 108 ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा, लगाया जाम शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। सोशल मीडिया के जरिये शव की शिनाख्त संजय कश्यप निवासी जसवंतपुरी थाना सिविल लाइ...