पोस्टमार्टम के लिए प्रसाशन से नही मिला वाहन,परिजन चंदा करके वाहन से ले गए शव
चाईबासा, जून 29 -- मझगांव। पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना क्षेत्र के चतरिसाई निवासी 25 वर्षीय विक्की पिंगुवा की रविवार शाम वज्रपात से मौत हो गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि सोमवार सुबह तक शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजने हेतु प्रशासन की ओर से वाहन की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर समाजसेवी प्रदीप हेंब्रम और मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद फैय्याज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है और प्राकृतिक आपदा में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देना चाहिए था। परिजनों का आरोप है कि अंततः चंदा जुटाकर 4-5 हजार रुपये की व्यवस्था कर निजी वाहन से शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.