मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ। जिले के थाना क्षेत्र के कुसुम्हा-बसारथपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे के बाद शनिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी 53 वर्षीय विनय श्रीवास्तव पुत्र स्व. ठाकुर रमाशंकर लाल श्रीवास्तव अपनी बेटी विमन्सा की शादी के लिए झारखंड के रांची गए थे। 20 अप्रैल को विवाह संपन्न होने के बाद अन्य रिश्तेदार वहां से वापस लौट आए थे। जबकि 58 वर्षीय विनय श्रीवास्तव, उनकी पत्नी 48 वर्षीय अर्चना श्रीवास्तव, इकलौता 27 वर्षीय पुत्र कृतार्थ श्रीवास्तव के साथ रुक गए थे। परिवार के तीनों सदस्य शनिवार को किराए के एसयूवी में सवार होकर गोरखपुर वापस घर के लिए लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- मऊ हादसे में मृत गोरखपुर के दंपति और बेटे का राजघाट पर अंतिम संस्का...