भागलपुर, अप्रैल 10 -- प्रखंड के नारायणपुर चौक स्थित एनएच सड़क किनारे जय माता दी ढाबा पर काम कर रहे मजदूर काढागोला निवासी बैजू कुमार (19) की करंट लगने से मौत हो गई थी। गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। लिखित शिकायत देने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.