पूर्णिया, अप्रैल 30 -- रूपौली, एक संवाददाता। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान टीकापट्टी थाना क्षेत्र के कोयली सिमड़ा पश्चिम पंचायत अंतर्गत डुमरी गांव निवासी पवन कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पवन कुमार बीए का छात्र था। मंगलवार शाम गांव के समीप शौच के लिए जाने के दौरान पैर फिसल जाने से वह कारी कोसी नदी के गहरे पानी में डूब गया। शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी अमित कुमार अमन ने बताया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.