बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती। महिला रेलयात्री के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके पति ने बुधवार शाम मूड़घाट पर दफन कर दिया। शव के अंतिम संस्कार ने समाजसेवी दिलीप पांडेय, दिलीप भट्ट और विशुद्धानंद त्रिपाठी ने सहयोग किया। अंतिम संस्कार में पति के साथ दो बच्चे मौजूद रहे। शाहजहांपुर जिले के खुटारा थाना अंतर्गत खुटार गांव निवासी मोहित मिश्र अपनी पत्नी संगीता (23) व दो बच्चों के साथ असम से अपने घर वापस जा रहे थे। मंगलवार को गोरखपुर से बस्ती के बीच संगीता की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। ट्रेन में ही उल्टी होने लगी थी। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। संगीता को बस्ती में उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि उस समय संगीता की मौत हो चुकी थी। जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल की मोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.