महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के भारतखंड पकड़ी निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतकों के दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। एक साथ तीनों के जनाजे निकले तो हर किसी की आंख भर आई। गांव निवासी नौसाद खान गुरुवार को अपनी पत्नी सलेहा खातून और तीन साल की बेटी सहजादी को बाइक से लेकर परतावल इलाज कराने जा रहे थे। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के बलुअही धूस चौराहे के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप उनकी बाइक को तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रेलर ने ठोकर मार दी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- सोहरिया गांव में हर ओर सुनाई दे रहीं सिसकियां पोस्टमार्टम...