पोस्टमार्टम के बाद नवविवाहिता के शव को परिजनों को सौपा, जांच में जुटी पुलिस
खगडि़या, मई 21 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंपकर घटना की छानबीन में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि गत 19 मई को माली पंचायत के रूकमिणिया गांव निवासी शनिदेव कुमार की पत्नी मीरा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने बुधवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया था। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मीरा का विवाह गत 30 अप्रैल को हुआ था। सूत्रों की मानें तो वह इस विवाह से संतुष्ट नहीं थी। घटना के दिन उसने ससुराल के सभी लोगों को कोई न कोई बहाना बनाकर खेत भेज दिया। घर सुनसान देखकर उसने प्लास्टिक के रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी घर वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.