संभल, मार्च 3 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह के राजीखेड़ा में मां की पेंशन को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया था। छोटे भाई बृज किशोर ने बड़े भाई संजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही संजीव कुमार का शव गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के क्षेत्रों से भी तमाम लोग और रिश्तेदार शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। गांव में गहरा सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार दोपहर संजीव कुमार का अंतिम संस्कार तिगरी धाम गंगा घाट पर किया गया। गंगा घाट पर नम आंखों के बीच उन्हें मुखाग्नि दी गई। परिजनों और ग्रामीणों ने भारी मन से अंतिम विदाई दी। संजीव कुमार की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। पत्नी नीरज दे...