गंगापार, मार्च 28 -- घर से खरीदारी के लिए निकले युवक की अनियंत्रित कार की टक्कर से मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद दिघिया चौकी पर शव रखकर परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। दो घंटे बाद एसीपी मेजा के समझाने पर अंतिम संस्कार के लिए परिजवन राजी हुए। बम्हनी हेठार गांव निवासी सोहनलाल पुत्र पुरुषोत्तम ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका बेटा वीरेंद्र कुमार (35) शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे सामान खरीदने के लिए पैदल निकला। प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर बम्हनी हेठार में रामेंद्र शर्मा के घर के सामने अनियंत्रित अर्टिगा कार ने वीरेंद्र को टक्कर मार दी। इससे वीरेंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे कार चालक ने मिर्जापुर के भटेवरा गांव में रिश्तेदारी से अपाचे बाइक से घर लौट रहे युवक को टक्कर मारी। बाइक सवार निखिल कुमार (22) पुत्र रमेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.