उन्नाव, मार्च 25 -- बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड स्थित रानीपुर ग्रंट गांव के पास मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत बाद परिजनों में दूसरे दिन भी कोहराम मचा रहा। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर पैतृक गांवों को रवाना हो गए। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बतातें चलें कि हरदोई थाना क्षेत्र कासिमपुर के अटिया गांव राजू राठौड़ (57) पुत्र राम भजन चाचा राम जीवन के अंतिम संस्कार करने के बाद बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट से वह पड़ोसी गांव सिद्दीकपुर निवासी रामबालक (53) पुत्र शिवराज के साथ अटिया गांव के पूर्व प्रधान पति गढ़ी निवासी पवन (47) पुत्र श्रीराम के संग उसकी बाइक से लौट रहा था। उसके बाद बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रानीपुर ग्रंट गांव रात दस ब...